एंटरटेनमेंट

Jr. NTR के भाई Nandamuri Taraka Ratna का निधन, 39 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 01:26 PM IST

Nandamuri Taraka Ratna dies at the Age of 39: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के भाई को बैंगलोर के नारायण हृदयालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। नंदामुरी तारक रत्न तेलुगु देशम पार्टी के नेता और तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव के पोते थे।

Image

Nandamuri Taraka Ratna and Jr. NTR

nandamuri taraka ratna passes away : टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारका रत्न का निधन हो गया है। नंदामुरी के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में चली गई है। अभिनेता और राजनेता नंदामुरी तारक रत्न का शनिवार को 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसके पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट आई थी कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। पिछले 23 दिनों से वे बेंगलुरु के अस्पताल में बेड पर थे। तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के भाई को बैंगलोर के नारायण हृदयालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। नंदामुरी तारक रत्न तेलुगु देशम पार्टी के नेता और तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव के पोते थे। वह अपने पीछे पत्नी और बेटियों को छोड़ गए हैं। उन्होंने 2003 में ओकाटो नंबर कुर्राडु के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई निभाई थीं।

नंदमूरि तारका रत्न को जनवरी में एक रैली के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और तब से उनका इलाज चल रहा था। दरअसल 27 जनवरी को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद वह बेहोश हो गए थे। वह आंध्र प्रदेश के चित्तूर में रोड शो कर रहे थे। यह पॉलिटिकल फुट मार्च कार्यक्रम था, जिसे नारा लोकेश ने लांच किया था। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद नंदमूरि तारका रत्न को कुप्पम के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल में उनका इलाज लगातार चल रहा था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी श्री नंदामुरी तारक रत्न गारू के असामयिक निधन पर ट्वीट किया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने भी श्री नंदमुरी तारक रत्न के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नंदमुरी तारक रत्न के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सदमे की लहर दौड़ गई। टॉलीवुड की कई हस्तियां चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू ने उनकी असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article