Sapna Choudhary talk about Veer Sahu: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) अपने बेबाक अंदाज और जबरदस्त डांस के लिए जानी जाती हैं। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम खड़ा करने वाली डान्सर सपना चौधरी, अक्सर चर्चा में रहती हैं। सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा छिपाकर रखना पसंद करती है। सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी केवल अपने काम को लेकर ही नजर आती है। यही कारण है कि सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ की बातें बहुत कम सुनने को मिलती है। सपना चौधरी ने करीब 6 साल पहले सिंगर वीर साहू से शादी की थी। सपना चौधरी के दो बच्चे भी हैं, हालांकि सपना चौधरी ने कभी अपने पति वीर साहू पर बात नहीं की। लेकिन, इस बार सपना चौधरी ने वीर साहू के बारे में खुलकर बात की है।
अपने हालिया पॉडकास्ट में सपना चौधरी( Sapna Choudhary) ने शादी के फायदे और नुकसान की चर्चा की। जब शुभांकर मिश्रा ने सपना चौधरी से उनकी शादी की बेस्ट और खराब चीज के बारे में पूछा तो, डांसर ने जवाब दिया। शादी में कुछ भी बेस्ट नहीं है। शादी की खराब बात यह है कि सामने वाला समर्पण नहीं करता है। सपना चौधरी ने शादी की बातों को एक्सप्लेन करते हुए कहा कि शादी में लड़के यही सोचते हैं जो भी त्याग करे वो लड़की करे। सपने चौधरी ने यह तक कहा कि उनके पति उनके लिए कोई त्याग नहीं करते हैं। 6 साल मैंने ही सबकुछ किया है और सभी लोग लड़की से ही उम्मीद करते हैं।
शादी निभाने में आ रही परेशानी
मैरिड लाइफ के बारे में चर्चा करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि शादी बस साथ रहने के लिए लोग करते हैं। इसे चलाना बहुत मुश्किल है। अपने ही इस पॉडकास्ट में सपना चौधरी ने चर्चा की, कैसे काम के सिलसिले में वह अपने पति से दूर रहती है। उसके पति फार्म पर रहते हैं और वह गुड़गाँव रहती है। पहले केवल सपना चौधरी ही फार्म पर जाती थी, अब वह अपने पति से कहती है कि केवल मैं ही क्यों आऊ। सपना चौधरी की ये सभी बातें सुनकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि डान्सर की शादी में कुछ भी ठिक नहीं चल रहा है।
