Sapna Choudhary at Kumbh 2025: हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि हर देशवासी की तरह उन्होंने भी कुंभ 2025 में डुबकी लगा ली है और अपने पापों से मुक्ति पा ली है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो नाव से कुंभ के दर्शन करते और गंगा-यमुना मिलन का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। सपना चौधरी ने वीजियो शेयर करते हुए लिखा है, '“कुंभ मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह आत्मा को शुद्ध करने और जीवन में शांति पाने का अवसर है। आपकी कुंभ मेला तीर्थयात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण हो। तारों का शहर प्रयागराज महाकुंभ 2025।"
परिवार में बिजी हैं सपना चौधरी
जानी-मानी फोक कलाकार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक वक्त अपनी स्टेज डांस परफॉर्मेंस के चलते खबरों में रहती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने स्टज परफॉर्मेंस देनी कम कर दी हैं। सपना चौधरी पिछले कुछ सालों में अपनी पारिवारिक जिंदगी में बहुत ज्यादा बिजी हो गई हैं, जिस कारण वो चुनिंदा प्रोजेक्ट ही हाथ में लेती हैं। सपना चौधरी कोशिश करती हैं कि प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी वो वक्त दें क्योंकि उनके बच्चे अभी काफी छोटे हैं।
बिग बॉस से सपना चौधरी को मिली पूरे देश में पहचान
एक वक्त था जब सपना चौधरी (Sapna Choudhary Songs) केवल हरियाणा में ही फेमस थीं लेकिन बिग बॉस ने उनकी पहचान बदल दी। बिग बॉस करने के बाद न केवल उन्हें हिन्दी फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया बल्कि भोजपुरी और साउथ में भी उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। सपना चौधरी ने बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने में कोई कमी नहीं रखी और अच्छे प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस का मनोरंजन किया है।
