Sapna Choudhary Most Viewed Song on Youtube: हरियाणवी डांस सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन है। वह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में छाई रहती हैं। उनके गानों की बीट पर यूपी-बिहार और राजस्थान के लोग ठुमके लगाते हैं। जब सपना चौधरी डांस करने स्टेज पर आती हैं तो लोगों की धड़कने तेज होने लग जाती है। सपना चौधरी पिछले कई सालों से अपने फैंस को एंटरटेन कर रही है। सपना चौधरी हर महीने गाने करती है, स्टेज शो करती हैं। लेकिन उनका ये 7 साल पुराना डांस वीडियो आज भी वायरल है। इसे लगातार यूट्यूब पर व्यू मिल रहे हैं और जनता इसे बार-बार देख रही है।
सपना चौधरी( Sapna Choudhary) का ये गाना कोई और नहीं बल्कि उनका सबसे वायरल और फेमस सॉन्ग "तेरी आंखया का यो काजल" है। इस गाने का क्रेज जनता के बीच सात साल बाद भी वैसा का वैसा है। इसे आज भी यूट्यूब पर उसी तरह देखा जा रहा है। तभी इस गाने के 630 मिलियन पार व्यू आ चुके हैं । इस गाने के म्यूजिक से लेकर लिरिक्स तक हर चीज काफी पॉपुलर है। साथ ही इस हरियाणवी गाने पर सपना चौधरी का कमाल का डांस भी फैंस को खूब पसंद आता है। यूट्यूब पर फैंस इसे 2025 में भी देख रहे हैं। इस गाने को डीसी मदाना ने आवाज दी है और इसके लिरिक्स वीर दहिया ने लिखे हैं।
रिलीज हुआ जले 3
सपना चौधरी के लेटेस्ट सॉन्ग की बात करें तो हाल ही में उनका गाना जले 3 रिलीज हुआ है। जो जले 1 और जले 2 के हिट होने के बाद आया है। गाने के पार्ट 3 को भी जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।
