हरियाणवी

शादीशुदा हीरो भी सेट पर गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हैं... अंजली राघव का खुलासा, बहुत आम हो गया है हरियाणवी इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Anjali Raghav on Haryanvi Industry: बिना किसी का नाम लेते हुए अंजली ने यह भी कहा कि कई बार तो उनकी पत्नियों को भी पता होता है कि उनकी गर्लफ्रेंड है और वह उनके साथ घूमते हैं। अंजली ने उस वाक्या का भी जिक्र किया जब गर्लफ्रेंड और बीवी के बीच झड़गा हो गया था।

Anjali Raghav on Haryanvi Industry

Anjali Raghav on Haryanvi Industry: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव( Anjali Raghav ) इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही है। उन्होंने बैकस्टेज डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अपने गानों से छा गई । अंजली राघव करीब 15 साल पहले हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा बनी थी और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में अंजली राघव ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस इंडस्ट्री में शादीशुदा लड़कों का दूसरी लड़की के साथ अफेयर होना बहुत आम हो गया है। यही नहीं उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को भी इसमें शामिल होना बताया। अंजली राघव ने साफ-साफ खुलासा किया है कि शादीशुदा हीरो भी सेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हैं ।

सिद्धार्थ कन्न् के साथ अपने इंटरव्यू में अंजली राघव ने बताया कि सेट पर हीरो या डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को साथ में रखते हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में यह बहुत आम हो गया है। शादीशुदा होते हुए भी हर किसी की अपनी गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर स्टार, डायरेक्टर, सिंगर ऐसे ही हैं। बिना किसी का नाम लेते हुए अंजली ने यह भी कहा कि कई बार तो उनकी पत्नियों को भी पता होता है कि उनकी गर्लफ्रेंड है और वह उनके साथ घूमते हैं। अंजली राघव ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में मैंने कम ही काम किया है, लेकिन वहाँ पर भी ऐसा देखने को मिलता है।

गर्लफ्रेंड और बीवी के बीच हो गया था झड़गा

अंजली राघव ने उस कोन्टरोवर्सी का जिक्र किया जब गाने के सेट पर एक गर्लफ्रेंड और वाइफ के बीच झगड़ा हो गया था। हालांकि लड़के ने गर्लफ्रेंड का ही साथ दिया है। उस समय सेट पर जमकर ड्रामा हुआ था। हालांकि यह अब बहुत कॉमन हो गया है और किसी को इससे फर्क नहीं पड़ता। ऐसी सोच बदलनी चाहिए। बताते चले कि अंजली राघव ने अपने करियर में बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स दिए हैं। उन्होंने पतली कमर, 12 टिक्कड़, जलेबी जुड़ा, कोठे ऊपर कोठरी जैसे हिट गाने दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ
अर्चना वशिष्ठ Author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article