हरियाणवी

Dharmendra Death: मासूम शर्मा से लेकर प्रांजल दहिया तक इन स्टार्स ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नम आंखों से किया याद

Haryanvi Stars on Dharmendra Death: धर्मेंद्र की मौत की खबर से पूरा देश सदमे में है। धर्मेंद्र के जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उन्हें याद कर हर किसी की आंखों में आँसू आ गए हैं। धर्मेंद्र की मौत पर हरियाणवी आर्टिस्ट ने अपने दिल की बात लिखी है।

Image

Haryanvi Stars on Dharmendra Death

Haryanvi Stars on Dharmendra Death: हिन्दी सिनेमा के नायाब कलाकार धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 89 की उम्र में इस दुनिया से चले गए। उनकी मौत की खबर से पूरा देश गम में डूब गया है। हर कोई सिनेमा के ही-मैन को श्रद्धांजलि दे रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर आम जनता के दिल को धर्मेंद्र के जाने का बुरा लग रहा है। इस लिस्ट में हरियाणवी कलाकार भी पीछे नहीं हैं। हरियाणा के कलाकार सोशल मीडिया के जरिए धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं किन स्टार्स ने किया दिग्गज अभिनेता को याद।

सिंगर केडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत एक्टर को याद करते हुए उनके साथ वीडियो शेयर की। सिंगर ने उन्हें 'लीजेंड' बुलाया। सिंगर के इस पोस्ट पर फैंस भी भर-भरकर कमेन्ट कर रहे हैं। हर कोई दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देता नजर आता।

हरियाणवी आर्टिस्ट अंजली राघव ( Anjali Raghav) ने धर्मेंद्र ( Dharmendra) के साथ वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी। अंजली राघव ने बताया कि उन्होंने 20 सितंबर को धर्मेंद्र से उनकी मुलाकात हुई थी। 20 sep को धरम सर से मुलाक़ात हुई । नहीं पता था दो महीने बाद वो इस दुनिया मैं नहीं होंगे । कई सालों से मिलना चाहती थी , ख़ुशक़िस्मत हूँ की उनकी जिंदगी के आखरी महीनों में उनसे मिल पायी । बहुत ही हंबल, डाउन टू अर्थ और प्यारे इंसान। इंडस्ट्री इस नुकसान की भरपायी कभी नहीं कर पाएगी । दुनिया धर्मेंद्र को कभी नहीं भूल पायेगी।

एक्ट्रेस-डान्सर प्रांजल दहिया( Pranjal Dahiya) ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दूसरी तरफ सिंगर मासूम शर्मा ने धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए लिखा-" एक महान कलाकार को विनम्र श्रद्धांजलि"। बताते चले कि हरियाणवी इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स एक्टर धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article