हरियाणवी

Gori Nagori Joins AAP: 'आप' पार्टी की नेता बनी Gori Nagori , डांस स्टेज छोड़ हाथ में लेगी माइक!!!

Gori Nagori Joins AAP: कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने राजनीति में आने का फैसला किया है। वहीं अब खबरों को सही साबित करते हुए डान्सर ने राजनीति में कदम रख लिया है और यह पार्टी जॉइन कर ली है।

Image

Gori Nagori Joins AAP

Gori Nagori Joins AAP: बिग बॉस फ़ेम डान्सर गोरी नागौरी ( Gori Nagori) इन दिनों अपने डांस के बजाए राजनीति को लेकर चर्चा में है। हरियाणा की शकिरा कही जाने वाली गोरी नागौरी अपने लटकों-झटकों से सभी को घायल कर देती है। लेकिन इस बार गोरी अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि अपनी नई पार्टी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने राजनीति में आने का फैसला किया है। वहीं अब खबरों को सही साबित करते हुए डान्सर ने राजनीति में कदम रख लिया है और यह पार्टी जॉइन कर ली है।

राजस्थान की रहने वाली गोरी नागौरी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बिग बॉस से घर-घर में पहचान बनाने वाली डांसर गोरी नागौरी ने अब राजनीति में कदम रख लिया है। गोरी ने कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी को जॉइन किया है। अब खबरें तेज हैं कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ सकती है। आए दिन डान्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई न कोई रील शेयर करती रहती है। हाल ही में गोरी ने एक रील शेयर की है जिसमें वह आम आदमी की तरफ से एक रैली में भाग लेती दिखाई दे रही है। फैंस को उनका ये रूप काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि कुछ समय पहले गोरी नागौरी ने एक इंटरव्यू में यह हिंट दिया था कि वह जनता की सेवा करना चाहती है और अपने शहर नागौर को खुशहाल बनाने की बात कही थी। जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि डान्सर जल्द ही कोई पार्टी जॉइन कर सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article