अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें, ग्लैमरस अंदाज देख विराट कोहली ने किया ये कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 11:16 PM IST

Anushka Sharma Photoshoot: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वोग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख पति विराट कोहली खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें, ग्लैमरस अंदाज देख विराट कोहली ने किया ये कमेंट
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ना केवल अपने टैलेंटे की वजह से बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने Vogue मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसे लेकर वो चर्चा में हैं।

अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें

अनु्ष्का ने हाल ही में वोग के लिए बीच फोटोशूट करवाया जो बेहतरीन है। इन तस्वीरों में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। पहली फोटो में वो ब्लू क्रॉप टॉप, फ्लोरल शॉर्ट्स और नेट पैंट्स पहने दिक रही हैं। इस फोटो में अनुष्का इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली इसपर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। इस फोटो पर कमेंट कर विराट ने हार्ट और फायर ईमोजी बनाया।

दूसरी फोटो में अनुष्का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड बिकिनी के साथ पीले रंग का क्रोशिये का स्लीवलेस श्रृग पहने हुए हैं। वहीं एक फोटो में अनुष्का बीच पर बैठी बिकिनी पहने दिख रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

अनुष्का की फोटोज पर विराट ने किया ये कमेंट

विराट से रिश्ते पर कही ये बात

इस दौरान अनुष्का ने अपने और विराट के रिश्ते को लेकर भी बात की। अनुष्का ने बताया कि अपनी शादी के पहले 6 महीने में उन्होंने और विराट ने केवल 21 दिन साथ में बिताए थे। इसलिए मैं जब भी विराट से मिलने विदेश जाती हूं तो वो कोशिश होती है साथ में एक बार खाना खाने की। हमारे लिए यह समय बहुत मायने रखता है। साथ ही अनुष्का ने विराट को प्रॉबलम सॉल्वर यानी समस्या हल करने वाला शख्स बताया। अनुष्का ने कहा, 'अगर कोई परेशानी आती है तो वो उसका हल निकालते हैं। जब मैं विराट के साथ होती हूं, मैं शांत होती हूं।'

वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अब तक उन्होंने अपनी अगली फिल्म की जानकारी नहीं दी है। आखिरी बार वो साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरों में नजर आईं थीं जिसमें उनके अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आईं थीं। इसके अलावा हाल ही में फिल्म बुलबुल ऑनलाइन रिलीज हुई जिसे अनुष्का और भाई करनेश शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।

End of Article