जानिए कौन हैं 'बबलू भैया' विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर, एक्टिंग के लिए छोड़ चुकी हैं जॉब, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 02:54 PM IST

Who is Sheetal Thakur: विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से वैलेंटाइन्स डे के दिन शादी रचा ली है। जानिए कौन हैं शीतल ठाकुर और कैसे शुरू हुई थी विक्रांत मैसी के साथ लव स्टोरी....

जानिए कौन हैं 'बबलू भैया' विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर, एक्टिंग के लिए छोड़ चुकी हैं जॉब, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Vikrant Messy wife Sheetal Thakur facts:. बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रांत और शीतल ठाकुर वर्सोवा स्थित अपने घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने इस शादी को कोर्ट में रजिस्टर भी करवाया लिया है। शीतल ठाकुर फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। 

13 नवंबर 1991 में शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur Profile) का हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुआ था। शीतल ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ स्थित सेंट जेवियर्स सेकेंड्री स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री ली थी। कॉलेज के दिनों से उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान उन्होंने फेमिना मिस हिमाचल प्रदेश समेत कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे। पढ़ाई खत्म होने के बाद शीतल ने इंजीनियरिंग से जुड़ी एक जॉब भी की थी। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट्स में काम किया था। कुछ वक्त बाद उन्होंने जॉब छोड़कर कई ब्रैंड्स के विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। 

Sheetal Thakur

इस फिल्म से किया डेब्यू
शीतल ठाकुर ने विज्ञापनों के बाद पंजाबी फिल्म बमबकुट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बृज मोहन अमर रहे, छप्पड़ फाड़, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल जैसी वेबसीरीज में काम किया था। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में उन्होंने विक्रांत मैसी की पत्नी अलीना का रोल प्ले किया था।  शीतल ने दिव्येंदु शर्मा के साथ फिल्म शुक्राणु में काम किया था। शीतल इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं। Sheetal Thakur  

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी 
विक्रांत और शीतल की मुलाकात वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी। वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। चार साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी। 

Vikrant Massey and Sheetal Thakur registered their marriage today: Report |  Hindi Movie News - Times of India

साल 2020 में विक्रांत और शीतल शादी करने की तैयारी कर रहे थे। कोविड महामारी के कारण उन्हें ये शादी टालनी पड़ी थी। इसी साल विक्रांत ने नया घर लिया था। शादी के बाद दोनों इस घर पर शिफ्ट हो रहे हैं।

End of Article