तमन्ना भाटिया से लेकर काजल अग्रवाल तक, बॉलीवुड में चलता है इन साउथ एक्ट्रेस का बोलबाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 02:12 PM IST

South Actress in Bollywood: साउथ इंडस्ट्री की झलक अब बॉलीवुड में दिखने लगी है। क्योंकि साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे रही हैं। आज बॉलीवुड पर इन अभिनेत्रियों का ही बोलबाला है।

तमन्ना भाटिया से लेकर काजल अग्रवाल तक, बॉलीवुड में चलता है इन साउथ एक्ट्रेस का बोलबाला

South Actress in Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री ने साउथ इंडस्ट्री के साथ कोलाबोरेट किया है। आज साउथ के अभिनेता से लेकर अभिनेत्रियों तक ने अपनी एक्टिंग के दम पर तहलका मजा रखा है। वो हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। साउथ एक्ट्रेस का बोलबाला बॉलीवुड इंडस्ट्री पर बहुत ज्यादा है। रश्मिका मंदाना, निधि अग्रवाल, कीर्ति सुरेश, अनुष्का शेट्टी आदि ये वो साउथ की अभिनेत्रियां हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड में काफी ज्यादा है।  आइए जानते हैं साउथ के ऐसे ही कलाकारों के बारे में।

काजल अग्रवाल हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं बॉलीवुड में उनका अच्छा खासा बोलबाला है। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम की है। इसके बाद काजल की हिंदी सिनेमा में लोकप्रियता बढ़ गई है। इस फिल्म में उनकी एक्ट‍िंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनायी सिंघम के अलावा काजल ने स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

After Singham, Kajal Aggarwal and Ajay Devgn to Reunite for Kaithi Remake?

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू साउथ इंडस्ट्री का जितना बड़ा नाम है, उतना ही बड़ा नाम उन्होंने हिन्दी सिनेमा में भी कमाया है। तापसी ने साल 2010 में साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा इसके बाद साल 2013 में ही हिन्दी सिनेमा में भी शुरुआत की। तापसी ने कम समय में ही अपना सिक्का बॉलीवुड और टॉलीवुड में जमाया।

Taapsee Pannu hits the bull's eye with her hilarious throwback post; watch  video | Hindi Movie News - Times of India

तमन्ना भाटिया
तमन्ना साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस है। और बॉलीवुड में उन्हे नेचुरल ब्यूटी के लिए ज्यादा जाना जाता हैं। एक बार तमन्ना को बॉलीवुड में निराशा मिली तो दूसरी बार साल 2013 में तमन्ना एक बार फिर से बॉलीवुड में वापस आईं। और बॉलीवुड को कई फिल्में दी आप सभी ने अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया की फिल्म एंटरटेनमेंट से तो उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा ही सकते है।

Tamannaah Bhatia : There are a lot of misconceptions about me | Hindi Movie  News - Times of India

श्रुति हसन
श्रुति हसन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत तमिल हिंदी फिल्म हे राम और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म लक से शुरू की थी। अपने शानदार अभिनय के लिए श्रुति हसन को 2013 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सीने MM Awards से सम्मानित किया गया था। और तब से लेकर अब तक बॉलीवुड में श्रुति का अच्छा खासा नाम है।

End of Article