अलग-अलग रंग के जूते पहने नजर आईं Shilpa Shetty, लोगों ने पूछा- कौन से मंदिर से चुराए हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2021, 10:28 AM IST

Shilpa Shetty trolled for wearing 2 different shoes : बॉलीवुड अदाकारा शिल्‍पा शेट्टी अपने फैशन के लिए मशहूर हैं लेकिन हाल ही में उन्‍होंने कुछ नया Try किया जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गईं।

अलग-अलग रंग के जूते पहने नजर आईं Shilpa Shetty, लोगों ने पूछा- कौन से मंदिर से चुराए हैं?

Shilpa Shetty trolled for wearing 2 different shoes : बॉलीवुड अदाकारा शिल्‍पा शेट्टी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी टीवी रियेलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर नजर आईं जहां उनके बगल में मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) बैठे हैं। मनोज मुंतशिर, शिल्पा शेट्टी से कहते हैं कि- ‘शिल्पा जी, ये जो बुद्धि है ना… ये बादाम खाने से नहीं आती। धोखे खाने से आती है।’ शिल्पा कहती हैं- ‘अच्छा… तो मतलब आप बादाम धोके नहीं खाते। इसीलिए।’ ये वीडियो छाया हुआ है। 

अपने फनी अंदाज से इतर शिल्‍पा शेट्टी अपने फैशन के लिए मशहूर हैं लेकिन हाल ही में उन्‍होंने कुछ नया Try किया जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गईं। शिल्‍पा शेट्टी हाल ही में दबंग टूर पर निकली हैं और रियाद यात्रा पर गई हैं। इसी दौरान वह कलीना एयरपोर्ट पर स्‍पॉट की गईं। यहां फोटोग्राफर्स का ध्‍यान उनके जूतों पर गया। शिल्‍पा ने दो अलग अलग तरह के जूते पहने थे। हालांकि जूतों का ब्रांड और पैटर्न एक ही था। 

शिल्‍पा शेट्टी को अपने इस अंदाज की वजह से ट्रोल होना पड़ा। इंस्‍टाग्राम पर यह तस्‍वीर फोटोग्राफी योगेन शाह ने शेयर की है। इस पोस्‍ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- ये जूते कौन से मंदिर के बाहर से चुराए हैं। वहीं दूसरी तरफ कई फैंस ने उनके अंदाज और जूतों की प्रशंसा भी की है।

बता दें कि सलमान खान, शिल्‍पा शेट्टी और पूरी टीम रियाद के लिए रवाना हो गई है। कोरोना के चलते विदेशों में हर साल होने वाला सलमान का ये कॉन्सर्ट पिछले दो सालों से हो नहीं पा रहा था लेकिन इस बार सलमान ये कॉन्सर्ट करेंगे। शिल्‍पा शेट्टी पहली बार दबंग टूर का हिस्सा बनी हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस बार टूर का हिस्सा नहीं हैं। मनी लांड्रिंग केस में ईडी की पूछताछ के चलते उन्हें अंतिम मौके पर अपना नाम कॉन्सर्ट से वापस लेना पड़ा।

End of Article