आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या को वजन पर किया जा रहा था ट्रोल, रवीना टंडन ने दिया था करारा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 08:14 PM IST

Raveena Tondon on taking stand for Aishwarya Rai: रवीना टंडन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए स्टैंड लिया था। ऐश्वर्या को वजन के कारण ट्रोल किया जा रहा था। जानिए क्या है मामला।

आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या को वजन पर किया जा रहा था ट्रोल, रवीना टंडन ने दिया था करारा जवाब

मुंबई. रवीना टंडन ने फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से वापसी की है। फिल्म में रवीना टंडन ने प्रधानमंत्री रमिका सेन का किरदार निभाया है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने उस दौर को याद किया है जब उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए स्टैंड लिया था। दरअसल बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या का वजन काफी बढ़ गया था। इस कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। 

गुड टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा, 'एक वक्त ऐसा था जब मेरा वेट काफी ज्यादा बढ़ गया था। ये वह समय है जब मैंने अपने बेटे को जन्म दिया था। मुझे याद है मैंने जल्द ही काम शुरू कर दिया था। इस दौरान मैंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड की थी। इसमें सब मेरे और ऐश्वर्या राय के वजन का मजाक बना रहे थे। मैं खड़ी हुई और तब कहा था कि उसने (ऐश्वर्या) हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। मुझसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कहा, 'अरे रवीना जी आप कितनी मोटी हो गई हैं, आप क्या मस्त चीज हुआ करती थी और अब आप केवल रिएलिटी शो ही कर रही हैं।' 

Raveena Tandon: Highest jump in Covid cases in India, let's be careful |  Hindi Movie News - Times of India

पत्रकार को दिया था जवाब
रवीना टंडन ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'देखिए भाईसाहब मोटापा तो घट जाएगा लेकिन, आपकी सूरत कैसे बदल पाएगी।' आपको बता दें कि रवीना टंडन ने एक ट्वीट कर लिखा था, 'मुझे याद है, मैं और ऐश्वर्या कॉन्सर्ट्स में एक ही फ्लाइट में जाते थे। इस दौरान हम कई बातें किया करते थे। उस दौरान भी वह अच्छी और सेटल लाइफ चाहती थीं। वह एक स्कॉर्पियन (वृश्चिक राशि) हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी को वैसा ही बदला जैसा वह चाहती थीं। एक प्यार करने वाला पति, एक अच्छा परिवार, सफल करियर और अब बच्चे।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन ने केजीएफ 2 के जरिए लगभग पांच साल बाद फिल्मों में वापसी की। अब रवीना टंडन फिल्म घुड़चढ़ी में नजर आने वाली हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय फिल्म पोन्नियिन सेलवन के जरिए फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इस पीरियड फिल्म को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं।

End of Article