राम गोपाल वर्मा का खुलासा, Gay नहीं हूं लेकिन इस शख्स को करना चाहता था Kiss

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 07:36 AM IST

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जब छोटे थे तब उन्होंने 'एंटर द ड्रैगन' फिल्म देखी थी और तभी से वो ब्रूस ली के फैन हो गए थे। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'मैं गे नहीं हूं, लेकिन ब्रूस इकलौते ऐसे आदमी हैं, जिन्हें मैं किस करना चाहता था।'

राम गोपाल वर्मा का खुलासा, Gay नहीं हूं लेकिन इस शख्स को करना चाहता था Kiss

Ramgopal Varma wanted to kiss bruce lee: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने खुद के बारे में ऐसा खुलासा किया है जिससे सिनेमाप्रेमी दंग रह गए हैं। रामगोपाल वर्मा ने बताया कि जब वह छोटे थे तब उन्होंने 'एंटर द ड्रैगन' फिल्म देखी थी और तभी से वो ब्रूस ली के फैन हो गए थे। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'मैं गे नहीं हूं, लेकिन ब्रूस इकलौते ऐसे आदमी हैं, जिन्हें मैं किस करना चाहता था।' राम गोपाल वर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ये बात कहीं, जिसके बाद उनके प्रशंसक हैरान हैं। 

राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन'(Ladki: Enter the Girl Dragon) को लेकर चर्चा में हैं। वे इन दिनों मार्शल आर्ट पर अधारित इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म में पूजा भालेकर (Pooja Bhalekar) लीड रोल में हैं और उन्होंने बेहद बोल्ड और फुल ऑन एक्शन अवतार दिखाया है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रामगोपाल ने खुद के बारे में अहम खुलासा किया। 

रामगोपाल से जब पूछा गया कि अगर ब्रूस ली जिंदा होते तो उनसे क्या एक सवाल वो पूछते? तो रामगोपाल ने कहा कि मैं गे नहीं हूं, लेकिन ब्रूस ली को किस करना चाहता था। रामगोपाल ऐसा क्यों करना चाहते थे, यह भी उन्होंने बताया। उन्होंने कहा कि ब्रूस ली की एग्जिस्टेंट की वजह से मैं उन्हें किस करना चाहता।

इसी इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के बारे में भी बात की। उनसे जब पूछा गया कि कौन से फिल्म स्टार्स के साथ काम करना वह मिस करते हैं तो उन्होंने जब दिया मिस्टर बच्चन (अमिताभ बच्चन) और श्रीदेवी। रामगोपाल ने बताया कि मैंने इनकी फिल्मों के टिकट लाइन में लगकर लिए हैं और खूब फिल्में देखी हैं। मैं इन्हें सिर्फ तब ही अप्रोच करता, जब मेरे पास इनके लिए कुछ खास होता।

End of Article