Priyanka Chopra Bikini: येलो बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए हॉट फोटोज, निक जोनस के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 11:21 AM IST

Priyanka Chopra Bikini Photos: बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा फैंस के बीच खासा लोकप्रिय हैं। प्र‍ियंका चोपड़ा वैसे तो हर लुक में शानदार लगती हैं लेकिन उन्‍होंने अपने बिकिनी लुक्‍स से कई बार फैंस का द‍िल जीता है।

Priyanka Chopra Bikini: येलो बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए हॉट फोटोज, निक जोनस के उड़े होश

Priyanka Chopra Bikini Photos: बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा फैंस के बीच खासा लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। अपनी बेहतरीन एक्‍ट‍िंग और बोल्‍ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली जब प्र‍ियंका चोपड़ा वैसे तो हर लुक में शानदार लगती हैं लेकिन उन्‍होंने अपने बिकिनी लुक्‍स से कई बार फैंस का द‍िल जीता है। अब एक बार फिर बिकिनी लुक से ना केवल फैंस के बल्कि अपने पति निक जोनस के होश उड़ा दिए हैं।  

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह येलो कलर की धारीदार बिकिनी में नजर आ रही हैं। धूप में उन्होंने चश्मा पहना है जिससे उनका लुक काफी बोल्ड नजर आ रहा है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा- Instagram vs Reality, प्रियंका की इन तस्वीरों को अब तक आठ लाख लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं उनके चाहने वाले कमेंट कर प्यार जता रहे हैं। इस तस्वीर पर निक जोनस से भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- Damn

प्रियंका बीते काफी टाइम से एन्जॉय करते हुए फोटो और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। इस बिकिनी पोस्ट से पहले वह ब्लैक स्विमसूट में पूल टाइम एन्जॉय करती नजर आई थीं। उनका यह पोस्ट भी काफी वायरल हुआ था। 

बता दें कि 18 अगस्‍त साल 2018 में प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से सगाई की थी। निक प्रियंका से उम्र में 11 साल छोटे हैं। सगाई के बाद दिसंबर में दोनों ने एक दूसरे को हमसफर चुन लिया था। जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों की शादी की रस्‍में पूरी हुई थीं। शादी के बाद से ही प्रियंका ज्‍यादातर वक्‍त अमेरिका में बिताती हैं।

End of Article