जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं लॉक अप की रनर अप Anjali Arora, रचाने जा रही हैं अपना स्वयंवर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 04:08 PM IST

Anjali Arora Swyamvar Show: मीका सिंह के बाद अब लॉक अप की रनर अप रह चुकीं अंजली अरोड़ा अपना स्वयंवर रचा सकती हैं। अंजली ने सोशल मीडिया पर इसका हिंट दिया है।

जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं लॉक अप की रनर अप Anjali Arora, रचाने जा रही हैं अपना स्वयंवर?

Anjali Arora Swayamvar show: रिएलिटी शो लॉक अप की कंटेस्टेंट अंजली अरोड़ा जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं। मीका सिंह के बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही स्वयंवर रचा सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने ताजा पोस्ट में इससे जुड़ा हिंट दिया है। गौरतलब है कि अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती हैं।   

अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो के साथ अंजली ने पोस्ट में लिखा है, 'क्या आप मेरे सइयां बनने के लिए तैयार हैं। डिटेल्स जल्द ही आएगी।' अंजली के इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस अपने स्वयंवर की तरफ इशारा कर रही हैं। इसके अलावा फैंस उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि मीका सिंह ने अपना स्वयंवर शो मीका दी व्होटी किया था। इसे एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने जीता था। 

Also Read: अंजली अरोड़ा MMS वीडियो लीक मामला, सोशल मीडिया पर इस तरह लोग दे रहे रिएक्शन

कच्चा बादाम से मिली थी पहचान


22 साल की अंजली अरोड़ा मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें पहचान इंस्टा रील से मिली थी। वायरल गाने कच्चा बादाम में उन्होंने इंस्टाग्राम रील बनाई थी, जो रातों-रात वायरल हो गया था। अंजली ने साल 2022 में कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp show) में हिस्सा लिया था। शो में वह मुनव्वर फारूकी के साथ रिलेशनशिप के कारण चर्चा में रही थीं। अंजली लॉक अप की रनर अप भी रह चुकी हैं। इस दौ लॉक अप के बाद वह हाल ही में पंजाबी रोमांटिक ट्रैक 'सूफी-सूफी' में नजर आई थीं। इस गाने को पंजाबी सिंगर दिलराज ग्रेवाल ने गाया है।   

लॉक अप के बाद अंजली अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। सोशल मीडिया पर मुनव्वर ने अंजली को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया गया था।  

End of Article