27 साल की मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया की हुई मौत, सर्जरी के बाद चली गई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 03:55 PM IST

Gleycy Correia death After Routine Tonsil Surgery: ग्लीसी कोर्रिया का अप्रैल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के 5 दिन बाद अधिक रक्तस्राव हुआ और दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद वह कोमा में चली गईं थीं....

27 साल की मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया की हुई मौत, सर्जरी के बाद चली गई जान

Gleycy Correia death After Surgery: टॉन्सिल को हल्के में लेना जानलेवा हो सकता है और जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। इसी से जुड़ा एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। 20 जून 2022 को एक्स मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया (Gleycy Correia) की मौत हो गई है। टॉन्सिल ऑपरेशन के बाद हुई अधिक ब्लीडिंग और कार्डियक अरेस्ट से ग्लीसी कोर्रिया की मौत हो गई। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मकाई की रहने वालीं ग्लीसी कोर्रिया को ऑपरेशन के 5 दिन बाद अधिक रक्तस्राव हुआ और दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद वह कोमा में चली गईं थीं। 2 महीने से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद एक निजी हॉस्पिटल में उनकी मौत गई है। 

ग्लीसी कोर्रिया का अप्रैल में ऑपरेशन हुआ था। ग्लीसी के परिवार को जानने वाले पादरी जैक अब्रू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके रिश्तेदारों का मानना ​​है कि उसके टॉन्सिल के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों से कोई गलती हुई थी। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी और ग्लीसी की मौत के बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैके के फोरेंसिक मेडिसिन इंस्टीट्यूट भेजा है। अब रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

Miss United Continents Gleycy Correia Dead at 27 After Tonsil Surgery

ग्लीसी एक सोशल मीडिया स्टार थीं और उनके इंस्टाग्राम पर 52,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। ग्लीसी ने 2018 में मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स ब्राजील और मिस कोस्टा डो सोल का ताज जीता था। ग्लीसी की मौत के बाद मिस ब्राजील ऑफिशियल ने एक बयान में कहा, 'ग्लीसी को हमेशा उनकी प्रबुद्ध सुंदरता, हंसी और सहानुभूति के लिए याद किया जाएगा।' 

ग्लीसी कोर्रिया को मंगलवार को परिवार और दोस्तों के बीच दफनाया गया। ग्लीसी के फॉलोअर्स ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैकड़ों शोक संदेश छोड़े हैं। उनके सोशल मीडिया पेज पर अंतिम पोस्ट में एक मुस्कुराती हुई ग्लीसी कोर्रिया की फोटो दिखाई गई है। जिसमें उन्होंने यीशु मसीह को गले लगा रखा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैंने अच्छी लड़ाई लड़ी है, मैंने रेस पूरी कर ली है, मैंने विश्वास बनाए रखा।'

End of Article