Ekta Kapoor COVID 19 Positive: बॉलीवुड में गहराई कोरोना की तीसरी लहर, एकता कपूर भी कोविड 19 पॉजिटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 03:09 PM IST

Ekta Kapoor COVID 19 Positive: प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर एकता कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

Ekta Kapoor COVID 19 Positive: बॉलीवुड में गहराई कोरोना की तीसरी लहर, एकता कपूर भी कोविड 19 पॉजिटिव

Ekta Kapoor COVID 19 Positive: कोरोना की तीसरी लहर की आहट बी टाउन में भी सुनाई दे रही है। एक ही दिन कोरोना के एक के बाद एक मामले आ रहे हैं। जॉन अब्रहाम के बाद अब प्रोड्यूसर एकता कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

एकता कूपर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव (Ekta Kapoor COVID 19 Positive) आई है। मैं सही हूं और जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी से प्रार्थना करती हूं कि खुद का टेस्ट करवा लें।' एकता कपूर की पोस्ट के बाद टीवी जगत के सेलेब्स उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। श्वेता तिवारी ने लिखा, 'अपना ख्याल रखना और जल्दी ठीक हो जाना।' वहीं, हिना खान ने लिखा, 'जल्द ही ठीक होने की दुआ करती हूं।' वहीं, विक्रांत मैसी ने लिखा, 'जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ। ढेर सारा प्यार।'

Ekta Kapoor COVID 19 Positive
 

जॉन अब्राहम कोविड 19 पॉजीटिव 
जॉन अब्राहम और उनकी वाइफ प्रिया रुंचल भी कोविड से संक्रमित  (John Abraham COVID 19 Positive) हो गए हैं। जॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तीन दिन पहले मैं एक ऐसे शख्स के कॉन्टेक्ट में आया जिन्हें कोविड था, इसके बारे में मुझे बाद में जानकारी मिली। प्रिया और मेरी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हम घर में क्वारंटाइन हैं और किसी के कॉन्टेक्ट में नहीं आए हैं। हम दोनों को वैक्सीन लगी हुई है और हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। मास्क पहनें।'

अर्जुन कपूर का परिवार भी संक्रमित 
अर्जुन कपूर उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और उनके दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट भी कोविड पॉजीटिव थे। 

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर और बहन शनाया कपूर भी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थीं। इसके अलावा करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सोहेल खान की वाइफ सीमा कपूर और बेटे योहान खान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।'
 

End of Article