रणबीर देंगे आलिया को बेहद कीमती 8 डायमंड, लंदन के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड से खरीदा है गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 08:32 PM IST

Ranbir kapoor 8 diamond wedding gift: रणबीर कपूर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शादी वाले दिन आलिया को कस्टम मेड वेडिंग बैंड देने वाले हैं, जिस पर 8 डायमंड लगे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बैंड को लंदन के क्लीन एंड कार्पेल्स नाम के एक इंटरनेशनल ब्रांड से बनवाया गया है...

रणबीर देंगे आलिया को बेहद कीमती 8 डायमंड, लंदन के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड से खरीदा है गिफ्ट

Alia bhatt gets Gift From Ranbir kapoor: कई अफवाहों और अटकलों के बाद अब आखिरकार बॉलीवुड के मोस्ट क्यूटेस्ट कपल आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आज से कपल की प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। कुछ देर पहले महेश भट्ट और पूजा भट्ट की फोटोज ने यह कंफर्म कर दिया कि आलिया ने रणबीर के नाम की मेहंदी अपने हांथों में सजा ली है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर अपनी लेडीलव को बेहद कीमती वेडिंग गिफ्ट देने वाले हैं।

रणबीर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शादी वाले दिन रणबीर आलिया को कस्टम मेड वेडिंग बैंड देने वाले हैं, जिस पर 8 डायमंड लगे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बैंड को लंदन के क्लीफ एंड आर्पेल्स नाम के एक इंटरनेशनल ब्रांड से बनवाया गया है। बता दें इस बैंड के लिए रणबीर ने खुद डायमंड पसंद किया है। इस ब्रांड की खासियत यह है कि ये डायमंड को डट लुक देते हुए काफी खूबसूरती से कट करता है।

मेहंदी का फंक्शन खत्म संगीत सेरेमनी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज आलिया और रणबीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई है। सूत्रों की मानें तो कुछ देर पहले आलिया ने रणबीर के नाम की मेहंदी अपने हांथो में सजा ली है। वहीं कपल के लिए गिफ्ट आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सूरत के ज्वैलर ने लवबर्ड के लिए गोल्ड प्लेटेड गुलदस्ता भेजा है, इस गुलदस्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

End of Article