शाही अंदाज में निकलेगी रणबीर कपूर की बारात, कृष्णा राज बंगले से लेकर वास्तु हाउस तक नाचेंगे बाराती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 12:10 AM IST

Ranbir Kapoor Baraat: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को होगी। इससे पहले बारात को लेकर प्लान सामने आया है। रणबीर कपूर की बारात कृष्णा राज बंगले से निकलर वास्तु हाउस तक जाएगी।

शाही अंदाज में निकलेगी रणबीर कपूर की बारात, कृष्णा राज बंगले से लेकर वास्तु हाउस तक नाचेंगे बाराती

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्टी की शादी 14 अप्रैल को होने जा रही है। रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने कंफर्म किया है कि शादी गुरुवार को होने जा रही है। वहीं, रणबीर कपूर की बारात शानदार ढंग से निकाली जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'परंपरा के मुताबिक रणबीर कपूर की बारात को कृष्णा राज कपूर बंगले से लेकर वास्तु हाउस तक ले जाया जाएगा। पाली हिल्स पर स्थित इन दो लोकेशन की रोड को लाइट के जरिए बेहतरीन ढंग से सजा दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को भी 15 से 20 मिनट की दूरी तक तैनात कर दिया गया है, ताकि बारात आराम से निकल सके।  गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आज मेहंदी सेरेमनी हो गई है। ऐसे में अब सभी शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

इमोशनल हुए करण जौहर
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में इमोशनल हो गए हैं। करण जौहर ने जैसे ही दुल्हन आलिया भट्ट को पहली मेहंदी लगाई तो उनके आंसू छलक उठे। दरअसल करण जौहर आलिया भट्ट के मेंटर हैं। वह उन्हें पिता समान मानती हैं। ऐसे में करण जौहर के लिए ये बेहद इमोशनल करने वाला पल था। इससे पहले करण जौहर का एक सामने आए था। इसमें करण जौहर ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे थे। 

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Wedding: Brahmastra Producer Karan Johar Is At  The Mehendi

शादी के बाद ये है प्लान
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी के बाद भी कई रस्में निभाने होंगी। पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार दूल्हा-दुल्हन को चार दिन तक एक कमरे में रहना होता है। रोज सुबह उठकर विशेष पूजा करनी होती है।  

चौथे दिन न्यूली वेड कपल को सत्यनारायण भगवान की कथा में बैठना होता है। दूल्हा-दुल्हन की मांग में लाल रंग का सिंदूर लगाता है। वहीं, सात जन्मों तक रहने का वादा करता है।  
 

End of Article