जानिए अब कहां हैं सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड की एक्ट्रेस आएशा टाकिया, सर्जरी ने बिगाड़ दिया था चेहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 10:34 AM IST

Ayesha Takia trolled: आएशा टाकिया 10 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। आएशा टाकिया पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। बर्थडे के मौके पर जानिए आएशा टाकिया से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

जानिए अब कहां हैं सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड की एक्ट्रेस आएशा टाकिया, सर्जरी ने बिगाड़ दिया था चेहरा

Ayesha Takia Birthday: टारजन द वंडर, वॉन्टेड, डोर जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस आएशा टाकिया 10 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। आएशा के पिता गुजराती और मां एंग्लो मुस्लिम हैं। आएशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कॉम्प्लान के विज्ञापन से की थी। इसमें वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाये' में नजर आई थीं।

2004 में आई फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से आयशा ने डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'दिल मांगे मोर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह शाहिद कपूर के अपोजिट थीं। आएशा टाकिया साल 2006 में फिल्म डोर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने जरा भी मेकअप नहीं किया था। साल 2009 में रिलीज हुई सलमान खान और आयशा स्टारर फिल्म 'वॉन्टेड' सुपरहिट रही थी। ये आएशा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी। उनकी आखिरी फिल्म 'आप के लिए हम' 2013 में रिलीज हुई थी।

Ayesha Takia

सर्जरी ने बिगाड़ दिया था चेहरा
साल 2017 में वह एक कैफे के लॉन्च में पहुंची थीं। उस दौरान उनकी होठों की सर्जरी सामने आई थी। आएशा की लिप सर्जरी के कारण उनका चेहरा काफी बिगड़ गया था।  उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस कायली जेनर से की गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब दिया था। वहीं, आएशा टाकिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह समाजवादी पार्टी के सांसद अबु आजमी की बहू हैं। आयशा ने साल 2009 में अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा माइकल है। शादी के बाद आएशा फिल्मों से दूर चली गईं। 

Ayesha Takia

एयरपोर्ट में हुई बदतमीजी 
आएशा टाकिया के साथ हाल ही में गोवा एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई। आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय @CISFHQrs मैं @IndiGo6E 6386, 18:40 बजे मुंबई के लिए बोर्डिंग कर रहा था और इन अधिकारियों आरपी सिंह, एके यादव, कमांडर राउत और वरिष्ठ अधिकारी (एसपी श्रेणी) बहादुर ने जानबूझकर मुझे और मेरे परिवार (पत्नी और बेटा) को सिंगल किया। उन्होंने टीम को मेरा नाम जोर से पढ़ा।'

फरहान आजमी ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'सुरक्षा डेस्क पर एक सशस्त्र पुरुष अधिकारी ने शारीरिक रूप से छूने की कोशिश की और मेरी पत्नी, बेटे को दूसरी पंक्ति में खड़े होने के लिए कहा, जबकि अन्य सभी परिवार सुरक्षा के लिए एक साथ खड़े थे। मैंने उनसे केवल इतना कहा कि किसी महिला को छूने की हिम्मत ना करो। उनसे दूरी बनाए रखें।'

End of Article