जानिए कौन हैं टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी, 400 ग्राम ड्रग्स के साथ हुईं गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2021, 06:14 PM IST

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को हिरासत में लिया है। रेड के दौरान श्वेता के पास से ड्रग्स मिला है। जानिए कौन है श्वेता कुमारी। किन फिल्मों में किया है काम...

जानिए कौन हैं टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी, 400 ग्राम ड्रग्स के साथ हुईं गिरफ्तार

मुंबई. ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच टॉलीवुड सेलेब्स पर भी आ गई है। एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को एनसीबी ने अरेस्ट किया है। 

27 साल की एक्ट्रेस श्वेता कुमारी हैदराबाद की रहने वाली हैं। श्‍वेता कुमारी ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्‍ट्री की लो-बजट फिल्‍मों में काम किया है। इनमें साल 2015 में आई कन्‍नड़ फिल्‍म 'रिंग मास्‍टर' भी शामिल है। 

टॉलीवुड के अलावा श्वेता कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस के पास अभी कोई भी काम नहीं है। श्वेता ने ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ही किरदार निभाया है। 

shweta-kumari

बरामद हुआ था ड्रग्स
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंबई के क्राउन बिजनस होटल में छापेमारी के दौरान 400 ग्राम एमडी बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए तक बताई जा रही है। 

श्वेता फिलहाल वह एनसीबी की हिरासत में है। उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रग पेडलर चांद मोहम्मद को भी एनसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

जानिए कौन हैं एक्ट्रेस Shweta Kumari, NCB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

फाइनेंशियल एंगल की भी जांच 
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि अब एनसीबी पैडलर्स की कड़ियां आपस में जोड़ते हुए रेड करना शुरू किया है। इसके अलावा फाइनेंशियल एंगल से भी जांच की जरूरत है। 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल सहित कई बी टाउन सेलेब्स के घर रेड मार चुकी है।
 

End of Article