बॉक्स ऑफिस

Yodha Box Office Day 4: पहले सोमवार ही औंधे मुंह गिरी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा', कमाए इतने करोड़

Yodha Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में देशभक्ति का रंग खूब देखने को मिल रहा है। हालांकि इसकी कमाई में काफी गिरावट आ चुकी है। यहां तक कि पहले सोमवार को ही 'योद्धा' पस्तर दिखी।

Image

'योद्धा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Yodha Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। उनकी मूवी 'योद्धा' बीते सप्ताह ही रिलीज हुई, जिसमें देशभक्ति के साथ-साथ एक्शन और थ्रिलर भी भरपूर मात्रा में देखने को मिला। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मूवी 'योद्धा' (Yodha) को समीक्षकों और दर्शकों से तो अच्छे रिएक्शन हासिल हुए थे। लेकिन इसकी कमाई देख कहा जा सकता है कि 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।

'योद्धा' (Yodha) भले ही 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। लेकिन इसके आंकड़े दिन पर दिन कम ही होते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म ने बीते दिन 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 4.1 करोड़, दूसरे दिन 5.75 करोड़ और तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये था। ऐसे में मूवी ने चार दिन में केवल 19 करोड़ रुपये की ही कमाई की। 'योद्धा' की कमाई के ये आंकड़े फैंस के लिए भी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था।

'योद्धा' (Yodha) को लेकर ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने बताया था कि फिल्म को बार-बार आगे बढ़ाने से भी इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है। दूसरी ओर मुंबई जैसी जगहों में भी 'योद्धा' की केवल एक या दो ही होर्डिंग दिखाई दीं। ऐसे में प्रमोशन की कमी के कारण भी इसपर बुरा असर पड़ा। बता दें कि 'योद्धा' से पहले 'फाइटर' का भी बुरा हाल हुआ था। फिल्म पर्दे पर लंबे वक्त तक कमाई करने में नाकाम साबित हुई थी।

'योद्धा' (Yodha) के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने मुख्य भूमिका अदा की है। उनके साथ-साथ फिल्म में राशी खन्ना भी हैं, जो कि उनकी पत्नी बनी हैं। इससे इतर दिशा पाटनी भी मूवी में अहम भूमिका में नजर आई हैं। उनका किरदार लोगों के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article