बॉलीवुड

Vicky Kaushal-Tripti Dimri की फिल्म Bad News की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन थिएटर्स में धमाल मचाएगी ये जोड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 18, 2024, 05:58 PM IST

Vicky Kaushal-Tripti Dimri Starrer 'Bad News' Release Date: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' की रिलीज डेट अब सामने आ गई हैं। फिल्म 19 जुलाई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को 'गुड न्यूज' के मेकर्स ने ही बनाया है।

Image

Vicky Kaushal, Tripti Dimri and Ammy Virk Starrer 'Bad News' Release date OUT

Vicky Kaushal-Tripti Dimri Starrer 'Bad News' Release Date: एनमिल के बाद अब तृप्ति डिमली, विक्की कौशल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंट और रिलीज डेट सामने आ गई है। विक्की और तृप्ति की इस फिल्म का नाम 'बैड न्यूज' (Bad News) रखा गया है। फिल्म की रिलीज डेट भी अब सामने आ गई हैं। फिल्म बैड न्यूज को 19 जुलाई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' के मेकर्स ने ही बनाया है।

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है 'बैड न्यूज'

मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनाया गया है, जिस वजह से खुद करण ने ही फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो अब तेजी से वायरल होने लगा है। फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर एम्मी विर्क भी नजर आने वाले हैं। यह सिंगर की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म एक लीड के तौर पर साबित होने वाली है।

पहली बार एक साथ दिखेंगे विक्की और तृप्ति

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 19 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाना है। इससे पहले फिल्म का ये अनाउंसमेंट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। विक्की और तृप्ति की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article