बॉलीवुड

आलिया-शरवरी की 'Alpha' पर CBFC का एक्शन !! डिस्क्लेमर और हिंसक सीन्स बदलने के दिए आदेश

'Alpha' Received a UA 16+ Certificate: बॉलीवुड एक्टर्स आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने UA 16+ का सर्टिफिकेट देते हुए मेकर्स से इसमें कुछ बदलाव करने को कहा है।

Image

आलिया-शरवरी की 'ऐल्फा' पर सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला

'Alpha' Received a UA 16+ Certificate: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की नई स्पाई थ्रिलर 'ऐल्फा' 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस मूवी के बड़े परदे पर दस्तक देने से पहले अब सेंसर ने भी 'ऐल्फा' को लेकर अपनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। YRF Spy Universe की यह लोकप्रिय फिल्म है, जिसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से UA 16+ का सर्टिफिकेट दिया गया है। सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'ऐल्फा' में निर्माताओं से थोड़े बदलाव करने को भी कहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर सेंसर ने इस मूवी में क्या बदलाव किए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' की सफलता के बाद Shahid Kapoor के हाथ लगी कॉमेडी फिल्म, Amit Ravindranath Sharma करेंगे डायरेक्ट)

इन सीन्स में सीबीएफसी ने किए बदलाव

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार सीबीएफसी ने आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' की शुरुआत में दिखने वाले डिस्क्लेमर बदलाव करने को कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षण समिति ने फिल्म 'ऐल्फा' शुरू होने से पहले डिस्क्लेमर को दोबारा लिखने को कहा है। इसके अलावा कुछ वायलेंट सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। हालांकि यह एक्शन से भरपूर एक स्पाई थ्रिलर है, फिर भी CBFC ने सिर्फ सीमित बदलाव करने की मांग की है। इससे फिल्म अपनी मूल कहानी और विजन को ज्यादातर बरकरार रख पाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर Triptii Dimri ने 'Spirit' को बताया 'स्पेशल एक्सपीरियंस', प्रभास संग बनेगी जोड़ी)

Alpha

Alpha

वायलेंट सीन्स में बदलाव करने के अलावा CBFC ने फिल्म के निर्माताओं को फिल्म के पहले हिस्से से एक अभद्र शब्द हटाने का भी निर्देश दिया। फैन्स इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। जांच समिति ने निर्माताओं को यह भी निर्देश दिया कि वे शराब पीने वाले दृश्यों में शराब के खिलाफ स्थिर चेतावनी को शामिल करें। उन्होंने फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे के माता-पिता की सहमति वाले डाक्यूमेंट्स जमा करने को भी कहा गया। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस मूवी में बॉबी देओल और अनिल कपूर को भी अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म में ऋतिक रोशन का भी शानदार कैमियो होने जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article