बॉक्स ऑफिस

War 2 Vs Coolie Box Office Day 3: रजनीकांत के जादू से सहमे ऋतिक रोशन, जानें किस फिल्म की हुई बंपर कमाई

War 2 Vs Coolie Box Office Day 3: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड और साउथ की दो बड़ी फिल्म रिलीज हुई 'वॉर 2' और 'कुली'। ऐसे में अब दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अब हाल ही में 'वॉर 2' और 'कुली' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आँकड़े सामने आ चुके हैं।

Image

Image Source: X (Twitter)

War 2 Vs Coolie Box Office Day 3: कई बार बॉक्स ऑफिस पर देखा गया है की बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में जोरदार टक्कर होता है। ऐसा ही हाल देखने को मिला पिछले हफ्ते 'वॉर 2' और 'कुली' के बीच। रजनीकांत की फिल्म ने ऐसा जादू चलाया की ऋतिक रोशन भी कुछ कर ना सके। इन दो फिल्मों की महाभिड़ंत इस समय काफी देखने लायक है। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगा ली। अब हाल ही में 'वॉर 2' और 'कुली' फिल्म का तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3

साउथ की फिल्म 'कुली' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट लिया था 65 करोड़ की कमाई कर। अब फिल्म ने तीसरे दिन सिर्फ 38 करोड़ रूपय ही कमाए जो भले ही पिछले कलेक्शन से कम हो लेकिन इस फिल्म को प्यार भरपूर मिल रहा है। ऐसे में अब फिल्म ने भारत में कुल 158 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये 200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं?

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को 'कुली' के साथ रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म 'कुली' का मुकाबला नहीं कर पा रही। 'वॉर 2' ने 33.25 करोड़ रुपये की कमाई की जो 'कुली' के आगे कम है। कई एंटेरटेन्मेंट पोर्टल ने 'वॉर 2' को 1 या 2 स्टार्स से ज्यादा नहीं दिए। इस फिल्म की कहानी लोगों के दिल से जुड़ नहीं पाई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article