बॉक्स ऑफिस

War 2 Box office Day 5: धड़ाम से गिर गई ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर की कमाई, देखें कलेक्शन

War 2 Box office Day 5: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने शुरुआत के 4 दिनों में धांसू कमाई की। वीकेंड डेज में कदम रखते ही 'वॉर 2' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह मूवी 5वें दिन डबल डिजिट में भी कमाई नहीं कर पाई है।

Image

Image Source: IMDb

War 2 Box office Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की स्पाई थ्रिलर मूवी 'वॉर 2' ने 14 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'वॉर 2' ने लॉन्ग वीकेंड होने का भरपूर फायदा तो उठाया लेकिन यह मूवी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से चूक गई। वीक डे के आते 'वॉर 2' (War 2) की कमाई के आंकड़े में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार के दिन यह मूवी डबल डिजिट में भी कमाई नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं इस मूवी ने 5 दिनों के अंदर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।

'वॉर 2' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने सोमवार को 8.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रविवार के दिन यह कलेक्शन 32.15 करोड़ रुपये था। 14 अगस्त से लेकर अब तक यह 'वॉर 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 183.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में इस मूवी के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' के बजट की बात करें तो यह लगभग 400 करोड़ रुपये है। वीक डेज में 'वॉर 2' के गिरते कलेक्शन को देखने के बाद ऐसा लग नहीं रहा है कि ये मूवी अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी। इस मूवी में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं, जिनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। फिल्म में बॉबी देओल का भी दमदार कैमियो है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article