बॉक्स ऑफिस

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन करोड़ों में पहुंचा आदर्श-शनाया की फिल्म का कलेक्शन, देखें आंकड़े

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) को धीरे-धीरे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। आइए देखें इस मूवी का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Pic Credit: IMDb

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) 13 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। यह मूवी काफी हद तक दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। यही वजह है कि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इस मूवी के कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होने की वजह से भी 'तू या मैं' के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। तो चलिए देखते हैं कि इन दो दिनों में आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

'तू या मैं' के कलेक्शन में हुआ बड़ा इजाफा

Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) ने दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी ने दो दिनों में 2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए थे जबकि दूसरे दिन यह कलेक्शन डबल देखा गया। उम्मीद है कि रविवार के कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़ोतरी, इतना हुआ कलेक्शन)

Tu Yaa Main

Tu Yaa Main

'तू या मैं' थाई हॉरर फिल्म द पूल (2018) का आधिकारिक रीमेक है। इसमें अंश चोपड़ा, क्षिति जोग और श्रीकांत यादव सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। बिजॉय नांबियार निर्देशित इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने किया है। इस मूवी के साथ शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' भी रिलीज हुई थी, जो दो दिनों में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article