यश स्टारर टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में कितना जबरदस्त उत्साह था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मूवी ने ओपनिंग-डे पर भारत में 117 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली चुनिंदा फिल्में हैं, जिनमें टॉक्सिक शामिल हो चुकी है। इतनी शानदार कमाई से टॉक्सिक को इंडिया की बिगेस्ट ओपनर्स में जगह तो मिल चुकी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिर भी केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से पीछे ही रह गई है। जी हां, भारत की बिगेस्ट ओपनर्स में टॉक्सिक को छठा स्थान मिला है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: SHOCKING: Toxic की जमकर हो रही फजीहत, BookMyShow से हटाई गई रेटिंग
नीचे देखें Top 10 Biggest Indian Openers की लिस्ट
| रैंक | फिल्म का नाम | साल | फिल्म की कमाई |
| 1 | पुष्पा 2 | 2024 | 191 करोड़ रुपये |
| 2 | धुरंधर 2 | 2026 | 138 करोड़ रुपये |
| 3 | बाहुबली 2 | 2017 | 133 करोड़ रुपये |
| 4 | ट्रिपल आर | 2022 | 131 करोड़ रुपये |
| 5 | केजीएफ 2 | 2022 | 127 करोड़ रुपये |
| 6 | टॉक्सिक | 2026 | 117 करोड़ रुपये |
| 7 | कल्कि 2898एडी | 2024 | 100 करोड़ रुपये |
| 8 | सालार | 2023 | 94 करोड़ रुपये |
| 9 | जवान | 2023 | 90 करोड़ रुपये |
| 10 | दे कॉल हिम ओजी | 2025 | 88.50 करोड़ रुपये |
Yash की टॉक्सिक ने ग्लोबली भी की है शानदार कमाई
ऐसा नहीं है कि यश की टॉक्सिक ने केवल भारत में बल्कि ग्लोबली भी शानदार कमाई की है। कुछ देर पहले ही टॉक्सिक के मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी है कि इस फिल्म ने ग्लोबली पहले दिन 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रिलीज से पहले यश ने टॉक्सिक को ग्लोबली प्रमोट किया था, जिसका फायदा उन्हें मिला है। फिल्म टॉक्सिक के आंकड़े बता रहे हैं कि विदेश में भी इसे पसंद किया जा रहा है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "रणवीर सिंह तमराज किलविश बन जाए...", Mukesh Khanna ने Shaktimaan पर फिर दिया विवादित बयान
Toxic को मिले हैं मिक्स्ड रिव्यूज
यश की फिल्म टॉक्सिक को दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो यश के लिए ये खतरे की घंटी साबित हो सकती है। टॉक्सिक को लेकर जो उत्साह बना था, उसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में मदद की है लेकिन मूवी को मिला मिक्स्ड रिस्पॉन्स इसके लिए आने वाले दिनों खतरा साबित हो सकता है। अगर दर्शक इसे वीकेंड के बाद अच्छा रिस्पॉन्स नहीं देते हैं तो फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ सकती है।
