बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का नाम कुछ वक्त पहले शक्तिमान मूवी के साथ जुड़ा था, जिसे सोनी इंडिया द्वारा बैक किया जा रहा था। खबरें थीं कि सोनी इंडिया इस मेगा प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेगी और मुकेश खन्ना उन्हें ये आईपी देने के लिए तैयार हो गए हैं। फिर कुछ समय के बाद ऐसा सुनाई दिया कि मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को शक्तिमान बनाने के लिए हरी झंडी नहीं दी है और तभी से ये प्रोजेक्ट अटका पड़ा है। मुकेश खन्ना समय-समय पर इस प्रोजेक्ट और रणवीर सिंह के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं और एक बार फिर से उन्होंने एक्टर के खिलाफ शब्द बोले हैं। मुकेश खन्ना ने कहा है कि वो नहीं चाहते हैं कि रणवीर सिंह शक्तिमान मूवी में हीरो बनें, हां अगर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना है तो वो विलेन का रोल कर सकते हैं। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: SHOCKING: Toxic की जमकर हो रही फजीहत, BookMyShow से हटाई गई रेटिंग
अपने ताजा इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा है, "मैं शक्तिमान कैरेक्टर से मूव ऑन क्यों नहीं कर रहा है, हर कोई बस यही सवाल पूछता है। मैं पूछना चाहता हूं कि मैं क्यों मूवऑन करूं? मैंने शक्तिमान को बनाया है।" मुकेश खन्ना ने माना कि उन्होंने ही सोनी इंडिया को इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से रोका है। मुकेश खन्ना के अनुसार, रणवीर सिंह ने खिलजी जैसा किरदार प्ले किया है तो अगर वो चाहें तो शक्तिमान में विलेन तमराज किलविश का रोल कर सकते हैं। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती
Ranveer Singh को शक्तिमान क्यों नहीं बनने देना चाहते हैं Mukesh Khanna
अगर आपके मन में ये सवाल है कि आखिरकार मुकेश खन्ना रणवीर सिंह के लिए शक्तिमान क्यों नहीं बनने दे रहे हैं तो बता दें कि उन्हें नहीं लगता है कि रणवीर शक्तिमान के रोल को ठीक से पेश कर सकते हैं। मुकेश खन्ना के अनुसार, "रणवीर और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के पास स्टारडम होगा लेकिन वो प्योरिटी नहीं है जो शक्तिमान जैसे किरदार के लिए चाहिए।" अब तक शक्तिमान जैसे प्रोजेक्ट के लिए कोई एक्टर फाइनल नहीं हो सकता है। देखना दिलचस्प रहेगा कि मुकेश खन्ना कब तक और किसके नाम पर मुहर लगाते हैं।
