The Raja Saab Box office Worldwide: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ये इंजतार आज यानी 9 जनवरी 2026 को खत्म हो गया है। बता दें कि फिल्म को ट्विटर पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। वहीं मूवी की स्टोरी और प्रभास के रोल पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस बीच प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि मूवी ने पहले दिन ही दुनियाभर में गर्दा उड़ा दिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
'द राजा साब' ने दुनियाभर में मचाया धमाल
प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। मारुथी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक थी। हालांकि मूवी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन 54 करोड़ की ओपनिंग की। भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ पहुंच गया है। ओवरसीज में यह 25 से 30 करोड़ के बीच कमाने की उम्मीद है। इस तरह वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है।इसके साथ 'द राजा साब' 2026 की पहली 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
फिल्म में कहां रह गई कमी
स्टोरी और स्क्रीनप्ले के मामले में प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने लोगों को निराश किया है। VFX पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे सितारे मौजूद है। मालूम हो कि प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर लोगों का ये मानना है कि ये मूवी आगे चलकर और मोटी कमाई कर सकती है।
