Teri Batoon Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहिद-कृति के साथ धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म ने वीकेंड पर कितने करोड़ की कमाई की।
शाहिद-कृति की फिल्म ने लगाई हाफ सेंचुरी
शाहिद और कृति को फिल्म को वीकेंड का फायदा हुआ है। फिल्म ने 8 वें दिन 2 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 9वें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने बजट के हिसाब से अच्छी कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने 51.95 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने पिछले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को इस वीकेंड भी अच्छा बिजनेस मिलेगा। शाहिद और कृति को साथ में देखना फैंस के लिए काफी रिफ्रेशिंग है।
शाहिद और कृति की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में शाहिद ने रोबोट इंजीनियर का रोल प्ले किया है जिसे सिफरा ( कृति सेनन) से प्यार हो जाता है। सिफरा AI रोबोट है जिसे इमोशन बिल्कुल ह्यूमन की तरह है। इस यूनिक लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
