बॉक्स ऑफिस

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'तेरे इश्क में' का जलवा, देखें कलेक्शन रिपोर्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 4, 2025, 05:20 AM IST

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 6: एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 6: एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। ये फिल्म एक बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए अब 6 दिन हो गए हैं, जिसके बाद भी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का जलवा खत्म नहीं हुआ है। फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए जानते हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की छठे दिन की कमाई कितने करोड़ रुपये रही है।

छठे दिन किया इतना कलेक्शन

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से अपनी कमाई की रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने छठे दिन भी बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन देखने के बाद ट्रोल्स के भी होश उड़ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 76.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा फिल्म की कमाई असल आंकड़ों में बढ़ती है या कम होती है।

कितना है फिल्म का बजट

डायरेक्टर आनंद एल राय (Aanand L Rai) के निर्देशन में बनी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में के लिए मेकर्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च किए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में कुछ ही दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा पार कर देगी। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article