Tere Batoon Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में कृति और शाहिद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। फिल्म में शाहिद-कृति के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म अभी तक 50 करोड़ का भी आकंड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 44.35 करोड़ है। फिल्म ने 8वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन 2.65 करोड़ की कमाई की है। पहले हफ्ते फिल्म की 44.35 करोड़ की कमाई हुई थी। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर अब तक 47 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म में शाहिद ने रोबोट इंजीनियर की भूमिका निभाई है जिसे कृति यानी सिफरा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। रोमकॉम फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मेकर्स को उम्मीद है फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद और कृति के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। शाहिद देवा में नजर आएंगे। वहीं, कृति की इस साल तीन पत्ती और द क्रू रिलीज होगी।
