बॉक्स ऑफिस

देवा-द डिप्लोमैट को तीसरे दिन कच्चा चबा गई सनी देओल की जाट, बनी 2025 की 4th हाईएस्ट ग्रोस

Jaat becomes 4th highest grosser: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat) ने तीसरे दिन सिनेमाघरों में 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है और साल 2025 की चौथी बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। फिल्म जाट ने देवा और द डिप्लोमैट को धूल चटाकर ये खिताब अपने नाम किया है।

Image

Jaat Become 4th Highest Grosser of 2025

Jaat becomes 4th highest grosser: सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat) बीते वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे अच्छी ओपनिंग लेते हुए तीन दिनों में 40.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जाट ने तीसरे दिन 14 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया है, जिसकी मदद से इसकी कमाई 40 करोड़ के पार निकल गई है। इसी के साथ फिल्म जाट साल 2025 की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। फिल्म जाट ने शाहिद कपूर की देवा और जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट को धूल चटाकर ये खिताब अपने नाम किया है। जाट जिस तरह से कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है 100 करोड़ का आंकड़ा इससे ज्यादा दूर नहीं है। जाट जैसे ही 100 करोड़ के पार पहुंचेगी सलमान खान की सिकंदर (Sikandar) भी पीछो हो जाएगी। आइए आपको साल 2025 की 7 हाईएस्ट ग्रोसर्स की लिस्ट दिखाते हैं...

छावा: 597.12 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स: 131.44 करोड़ रुपये

सिकंदर: 101.70 करोड़ रुपये

जाट: 40.62 करोड़ रुपये

द डिप्लोमैट: 38.43 करोड़ रुपये

देवा: 32.07 करोड़ रुपये

गेम चेंजर: 26.60 करोड़ रुपये

गदर 2 के बाद जाट सनी पाजी की पहली रिलीज थी, जिस कारण हर किसी को इससे शानदार कमाई की उम्मीद थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में 40 करोड़ का आंकड़ा दर्ज जरूर कराया है लेकिन कई ट्रेड पंडित इसे अच्छी कमाई नहीं मान रहे हैं। बैसाखी जैसे त्योहार के बावजूद भी जाट अगर पहले वीकेंड में 50 करोड़ का कारोबार नहीं कर पायी है तो मेकर्स को चिंतन करने की जरूरत है। फिल्म जाट में अगर सनी देओल की बात करें तो वो अपने किरदार में फिट बैठे हैं। चाहें डायलॉग बोलने की बात हो या फिर शानदार एक्शन सीन्स की, सनी देओल ने हर दफा दर्शकों को प्रभावित किया है। वैसे आपको फिल्म जाट कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article