बॉक्स ऑफिस

Srikanth B.O Collection: कम कमाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार की श्रीकांत का जलवा, 12वें दिन कमाए दिन इतने करोड़

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में राजकुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक का जीत लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Srikanth Bolla Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'श्रीकांत' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में राजकुमार के साथ ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म ने 12 वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

पहले हफ्ते में फिल्म ने 17. 85 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 28.80 करोड़ का बिजनेस किया है। श्रीकांत में राजकुमार की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक का जीत लिया है।

इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

श्रीकांत ने अपने ही दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली फिल्म न्यूटन है। न्यूटन ने कुल मिलाकर 22.80 करोड़ की कमाई की थी। दूसरी फिल्म रूही है। रुही ने बॉक्स ऑफिस पर 23. 25 करोड़ का बिजनेस किया था। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। वहीं, राजकुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में है। मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article