Katrina Kaif Pregnant: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कपल को लंदन की सड़क पर साथ में चलते हुए देखा गया था। विक्की पत्नी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि एक्ट्रेस ने बैगी कपड़ों से अपने बेबी बंप को छिपाया हुआ है। अब जूम ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि एक्ट्रेस वाकई में प्रेग्नेंट हैं।
कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर को करीबी सूत्र ने कंफर्म किया है। सूत्र ने कहा, अगर सब कुछ ठीक रहा तो कैटरीना और विक्की के पहले बच्चे का जन्म लंदन में होगा। कैटरीना से पहले इस साल की शुरुआत में अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे अकाय को लंदन में जन्म दिया था।
लंदन में बच्चे को जन्म देंगी कैटरीना कैफ
सूत्र ने आगे कहा, कैटरीना यूके में पली-बढ़ी हैं और लंदन के हैंपस्टैंड में एक घर की मालकिन हैं। एक्ट्रेस अपने बच्चे को लंदन में जन्म देंगी। सूत्र ने बताया, कैटरीना लंदन में ही बच्चे की डिलीवरी करेंगी और विक्की भी वही हैं। पिछले दिनों विक्की और कैटरीना का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद से फैंस ने दावा किया था कि उनका बेबी बंप दिख रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस फैसले का सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कैटरीना अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, कैटरीना पैपराजी की वजह से लंदन में रह रही हैं। आपको बता दें कि अभी तक कैटरीना ने प्रेग्नेंसी रुमर्स को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।
