Srikanth Box Office Collection Day 2: एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। राजकुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म ने 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। फिल्म की कहानी नेत्रहीन श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
राजकुमार के साथ इस फिल्म में ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। दोनों कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म में राजकुमार ने श्रीकांत बोला का कैरेक्टर किया है जो देख नहीं सकता हैं। वहीं, ज्योतिका ने श्रीकांत की टीचर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों एक्टर्स के अभिनय की तारीफ हो रही है। फिल्म ने पहले दिन 2. 25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।
दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 4 करोड़ की कमाई की है। इसका मतलब है कि फिल्म ने दो दिनों में 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। फाइनल आंकड़ों के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म में राजकुमार, ज्योतिका, अलया एफ लीड रोल में हैं। अलाया ने फिल्म में राजकुमार की प्रेमिका का रोल प्ले किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जाह्नवी कपूर के साथ मिस्टर एड मिसेज माही में नजर आने वाले हैं। दोनों ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
