Sitaare Zameen Par Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) 20 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी को अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी दुनिया भर में पेश करने की इजाजत दे दी है। 'सितारे जमीन पर' के माध्यम से फैन्स भी आमिर खान को बड़े परदे पर लगभग 3 साल वापसी करते देखेंगे। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग लेने में कामयाब रहेगी।
डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी 'सितारे जमीन पर'
आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'सितारे जमीन पर' पहले दिन 10.25 से 10.75 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि शुरुआती वीकेंड में ही यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।
आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमेक है। इस मूवी में आमिर खान को बास्टेकबॉल कोच की भूमिका निभाते देखा जाएगा। फिल्म में आमिर खान के साथ लीड रोल में जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी। फिल्म में अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर सहित कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।
