'Singham Again' Box office collection Day 20: साल 2024 की दिवाली के दिन यानी 1 नवंबर को अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगेन' (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) का धांसू क्लैश देखने को मिला था। दोनों ही फिल्मों के निर्माताओं को उम्मीद थी कि उनके प्रोजेक्ट में कोई कमी है और ये बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करेंगी। 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा भी पार किया। हैरानी की बात यह है कि अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर 20 दिनों के बाद भी कार्तिक आर्यन स्टारर को मात नहीं दे पाई है।
'भूल भुलैया 3' के सामने 'सिंघम अगेन' ने टेके घुटने
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम अगेन' ने बुधवार के दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। 20 दिनों के बाद अजय देवगन स्टारर ने 235.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के बजट की बात करें तो मेकर्स ने इसे 350 करोड़ रुपये में बनाया है। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने 20 दिनों के अंदर 237 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मात देने में नाकाम रही है।
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार सहित कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए रोहित शेट्टी ने सलमान खान की एंट्री कराने के बाद फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म में अर्जुन कपूर को विलेन के रोल में देखा गया है।
