बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Advance Booking: राजकुमार-श्रद्धा की स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, पहले दिन उड़ाया गर्दा

Stree 2 Advance Booking: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों को भरपूर रिस्पॉन्स मिला है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने टिकटे बेची है।

Image

Stree 2 (credit Pic: Instagram)

Stree 2 Advance Booking: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज होने में चंद दिन बाकी है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। पहले ही दिन फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 17.35 लाख रुपये की कमाई की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 1238 शोज के लिए 2000 टिकट बुक हो चुके हैं और 17.35 लाख की कमाई का अनुमान है। मेकर्स ने आज स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म के एडवांस बुकिंग को दर्शकों का दमदार रिस्पॉन्स मिलेगा। मैडॉक फिल्म्स ने ्अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

शुरू हुई स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग

"वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है (वह स्त्री है, वह कुछ भी कर सकती है)! इसीलिये वो आ रही है एक रात पहले (तो वह एक रात पहले आ रही है), सिर्फ तुम्हारे लिए। आप स्त्री 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रात 9:30 बजे का शो देख सकते हैं। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी,अभिषेक बनर्जी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article