अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता काफी नाजुक मोड से गुजर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ अलग रह रही है। दोनों जल्द तलाक ले सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर अभिषेक या ऐश्वर्या में से किसी ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच अभिषेक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिषेक कह रहे हैं कि मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का सच क्या है।
अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। दोनों की शादी को लेकर तमाम बातें कही जा रही है। हालांकि कपल या उनके परिवार ने इस मुद्दे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
सोशल मी़डिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक कह रहे हैं कि मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे हैं। हम पिछले कुछ सालों से अपनी बेटी की वजह से साथ में थे।
अभिषेक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लेकिन आपको बता दें कि ये झूठा वीडियो है। एक्टर ने कोई ऐसा बयान नहीं दिया है।
आपको बता दें कि ये अभिषेक का डीपफेक वीडियो है। वीडियो में अभिषेक की वॉयस का इस्तेमाल किया गया है। ये AI जेनरेटड वीडियो है। इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है।
अभिषेक ने अभी तक इस फेक वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्टर इन दिनों पेरिस में है। एक्टर की हाल ही में नीरज चोपड़ा के साथ फोटो सामने आई थी।
अनंत अंबानी की शादी में एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार के साथ कोई पोज नहीं दिया था। एक्ट्रेस बेटी अराध्या के साथ दिखीं थी। उन्होंने बेटी के साथ जमकर पोज दिया था।
ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। एक्ट्रेस को लेने उनके पति नहीं आए थे। एक्ट्रेस अकेले ही बेटी अराध्या के साथ नजर आईं।
ऐश्वर्या हर इवेंट और पार्टी में अपनी बेटी के साथ नजर आती हैं। एक्ट्रेस वेकेशन पर भी अपनी बेटी के साथ ही दिखती है। मां-बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।