Shaitaan Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सुपरनेचुरल थ्रिलर 'शैतान' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) ने 8 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अजय देवगन स्टारर 'शैतान' गुजरती हॉरर फिल्म 'वश' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन स्टारर ने 28 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तारीफ के लायाक कमाई कर डाली है। यह फिल्म जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। आइए देखें फिल्म ने 28वें कितने रुपये का कारोबार किया है।
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने 28वें दिन 42 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 140.77 करोड़ रुपये हो गया। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड एक्शन 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' का दबदबा है। इसके अलावा करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन की 'क्रू' भी ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। इन सब के बीच फिल्म 'शैतान' ने 42 लाख रुपये का कलेक्शन पर निर्माताओं को भी खुश कर दिया।
बता दें फिल्म 'शैतान' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा साउथ सुपरस्टार आर माधवन, जानकी बोदिवाला और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म एक सुपरनेचुरल थ्रिलर है जिसको ऑडियंस की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। इसके अलावा अजय देवगन को अब 'शैतान' के बाद जल्द ही फिल्म 'मैदान' में देखा जाएगा।
