बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर ने उठाया होली का फायदा, सोमवार के दिन कमाए इतने करोड़

Ajay Devgn's Shaitaan Box Office Day 18: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) को ऑडियंस लगातार पसंद कर रही है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म का 18वें दिन कलेक्शन...

Image

Shaitaan Box office

Shaitaan Box Office Day 18: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और साउथ सुपरस्टार आर माधवन (R Madhavan) की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) को सिनेमाघरों में रिलीज होए 18 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों के बाद अजय देवगन स्टारर की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ दिनों पहले ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में धांसू एंट्री ली है। ऐसे में अब 'शैतान' का टारगेट 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने का है, जो अब आसान होता दिखाई दे रहा है। आइए देखें फिल्म ने होली के दिन यानी सोमवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन और आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म 'शैतान' ने 18वें दिन यानी सोमवार को 3.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को होली के दिन का फायदा मिला है। 'शैतान' (Shaitaan) के टोटल कलेक्शन की बात करें यह फिल्म अब तक भारत में 128.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है। आने वाले दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं है और बॉक्स ऑफिस पर इसे काफी फायदा होने वाला है। फिल्म के वर्ल्डवाइड बिजनेस की बात करें तो यह 184 करोड़ रुपये हो गया है।

विकास बहल के निर्देशन में बनी 'शैतान' गुजरती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में जानकी बोदिवाला और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। आर माधवन ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया था। 2024 में अजय देवगन की यह पहली फिल जिसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article