बॉलीवुड

Vicky Kaushal ने एनिमल संग सैम बहादुर के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, बोले-'हमारे लिए टेस्ट मैच था'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2024, 01:06 PM IST

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का रणबीर कपूर की एनिमल से क्लैश हुआ था। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब विक्की ने एनिमल संग क्लैश पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा कि हम जानते थे कि सैम बहादुर मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है।

Image

Vicky Kaushal-Ranbir Kapoor (credit pic: instagram)

पिछले साल दिसंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की सैम बहादुर (Sam Bahadur) के बीच क्लैश हुआ था। दोनों अलग-अलग जोनर की फिल्म थी। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। विक्की कौशल ने वीक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो एनिमल के साथ क्लैश को लेकर परेशान नहीं थे। एक्टर ने कहा कि हम सैम के साथ जानते थे कि वो एक टेस्ट मैच है। उसका मुकाबला मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म एनमिल से है। हमारे लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जैसे रिस्पॉन्स मिला था वो चौंकाने वाला था।

एनमिल संग क्लैश पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर ने आगे कहा, मेघना गुलजार ने भी कहा था अगर लोगों को फिल्म पसंद आती हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता है कि कब रिलीज हो रही है। जरूरी बात ये है कि फिल्म से लोग कनेक्ट करें। जैसे-जैसे हफ्ते बीतेंगे लोग उस फिल्म के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। एक्टर ने एनिमल संग क्लैश पर बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए टेस्ट मैच जैसा था। हमें खुशी है कि लोगों को फिल्म पसंद आई। कमाई के मामले में एनिमल ने कई रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सेकंड पार्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'एनिमल पार्क' को लेकर अभी से बज बना हुआ है।

लव एंड वार में नजर आएंगे विक्की कौशल

विक्की इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में है। एक्टर के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article