बॉक्स ऑफिस

Salaar Worldwide Collection Day 2: प्रभास की 'सालार' ने मचाया तूफान, 300 करोड़ के क्लब में जल्द होगी शामिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2023, 03:50 PM IST

Salaar Worldwide Collection Day 2: प्रसास की सालार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

Image

Salaar Worldwide Collection (credit pic: instagram)

Salaar Worldwide Collection Day 2: प्रभास (Prabhas) की 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने पहले दिन ओपनिंग डे पर 90 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सालार का जादू छाया रहा। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 60 करोड़ का बिजनेस किया। भारत में फिल्म ने 2 दिन में 150 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। फिल्म ग्लोबली ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिन में वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है?

एक्शन -थ्रिलर फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। सालार ने जवान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सालार का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 295 करोड़ की कमाई कर ली है।

सालार ने वर्ल्डवाइड की इतने करोड़ की कमाई

प्रभास की सालार बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की डंकी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर जदोजहद कर रही हैं। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में 75 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी। सालार के बाद प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगे। स्पिरिट को लेकर अभी से बज बना हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article