बॉक्स ऑफिस

Box Office Clash: Srikanth ने Kingdom Of The Planet Of The Apes को रिलीज के साथ ही चटाई धूल, बेचे ज्यादा टिकिट

Srikanth VS Kingdom Of The Planet Of The Apes Box Office: जब भी सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, तब हर किसी की निगाहें इस बात पर ही रहती हैं कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। इस वीकेंड रिलीज हुई दोनों फिल्मों श्रीकांत और किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स में से राजकुमार राव की मूवी रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

Image

Srikanth VS Kingdom Of The Planet Of The Apes

Srikanth VS Kingdom Of The Planet Of The Apes Box Office: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म श्रीकांत सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले किया है, जो देख नहीं पाता है लेकिन जिंदगी में कभी हार नहीं मानता है। श्रीकांत के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स भी रिलीज हुई है, जिसका इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स हॉलीवुड मूवी है, जिसको देखने के लिए दर्शक लम्बे समय से बेसब्र थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव की नई फिल्म श्रीकांत ने किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स को रिलीज के साथ ही मात दे दी है।

श्रीकांत ने रिलीज से पहले बेचे किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स से ज्यादा टिकिट

अगर आप सोच रहे हैं कि राजकुमार राव की श्रीकांत ने किस मामले में किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स को मात दे डाली है तो बता दें कि श्रीकांत ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के माध्यम से किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स से ज्यादा टिकिट बेचे हैं। जहां किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स ने एडवांस बुकिंग के माध्यम से केवल 12000 टिकिट बेचे हैं, वहीं राजकुमार राव की श्रीकांत ने 15000 टिकिट बेचे हैं।

श्रीकांत को रिलीज से पहले दर्शकों से जैसा रिस्पांस मिला है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले दिन इसकी कमाई किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स से ज्यादा रहेगी। राजकुमार राव अच्छे किरदार प्ले करने के लिए जाने जाते हैं, जिस कारण दर्शकों को श्रीकांत से काफी सारी उम्मीदें हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article