बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Day 3: अजय देवगन स्टारर के कलेक्शन में दिखी भारी बढ़ोतरी, 50 करोड़ी होने से फिर भी चूक गई 'रेड 2'

Raid 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड की फिल्मों के स्टारअजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को मेकर्स ने एक मई के दिन रिलीज किया था। फिल्म के कलेक्शन को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसने शनिवार को भारी बढ़ोतरी दर्ज कराई है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन...

Image

Ajay Devgn's Starrer Raid 2

Raid 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। ऑडियंस से मिले अच्छे रिव्यू के कारण वीकेंड में दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। 1 मई को यानि ओपनिंग डे पर अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने शानदार कलेक्शन कर निर्माताओं की चिंता को दूर कर दिया था। फिल्म के दूसरे दिन के बिजनेस में काफी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन शनिवार को 'रेड 2' की कमाई की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ गई है। आइए देखें इस फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

50 करोड़ी होने से बाल-बाल बची 'रेड 2'

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने शनिवार को भारी बढ़ोतरी दर्ज कराते हुए 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। शुक्रवार के कलेक्शन की बात की जाए तो यह केवल 12 करोड़ रुपये ही रह गया था। थोड़ी निराशा की बात है कि फिल्म तीन दिनों में 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर रह गई है। 'रेड 2' की टोटल कमाई 49.25 करोड़ रुपये हो गई है।

'रेड 2' में अजय देवगन ने एक बार फिर आईआरएस ऑफिस अमय पटनायक के रूप में वापसी की है। इस बार उनकी ऑनस्क्रीन भिड़ंत सौरभ शुक्ला से नहीं बल्कि रितेश देशमुख उर्फ दादा भाई से हुई है। फिल्म 'रेड 2' में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को वाणी कपूर ने रिप्लेस किया है। अजय देवगन और वाणी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'रेड 2' कितने दिनों में 100 करोड़ रुपये आंकड़ा पार करती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article