Raid 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) 1 मई के दिन से ही चर्चा में बनी हुई है। 'रेड 2' को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 27 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से अजय देवगन की 'रेड 2' को भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई करने में सफल रही है। अब अगर मंगलवार के कलेक्शन की बात की जाए तो इतने अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज कराई है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में धमाकेदार एंट्री लेगी।
27वें दिन 'रेड 2' ने दर्ज कराई शानदार ग्रोथ
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' में 27वें दिन यानी मंगलवार को 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को 'रेड 2' ने केवल 75 लाख रुपये कमाए थे। अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 163.70 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। इस मूवी को बनाने में मेकर्स के 120 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। कई मूवीज से क्लैश होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
'रेड 2' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने दादा भाई का किरदार निभाया है। फिल्म में वाणी कपूर भी हैं, अजय देवगन की पत्नी बनी हुई हैं। इस फिल्म की टक्कर संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' से हुई थी। यह फिल्म कबकी परदे से उतर चुकी है। वैसे आपको 'रेड 2' कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें
