बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: 19 दिनों में 150 करोड़ी हुई अजय देवगन की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Raid 2 Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड की फिल्मों के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) को बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 19 दिनों के बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

Image

'Raid 2' Box Office collection day 19

Raid 2 Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' 1 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साल 2018 में आई 'रेड' के बाद अब इसके सीक्वल को भी लोगों की ओर से भरपूर प्यार देखने को मिला है। 'रेड 2' (Raid 2) को दस्तक दिए हुए 19 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई कम होने के नाम नहीं ले रही है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'रेड 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखते हैं फिल्म सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की 'रेड 2'

Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर बेस्ड मूवी 'रेड 2' ने सोमवार को यानी 19वें दिन लगभग 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 151.50 करोड़ रुपये छाप चुकी है। 19 दिनों के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड 2' में रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। इस मूवी में रितेश देशमुख की अदाकारी ने लोगों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का रोल वाणी कपूर निभा रही हैं। फिल्म में सौरभ शुक्ला को भी मेकर्स ने कास्ट किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह मूवी 200 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहती या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article