बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 (Hindi) Advance Booking: रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन ले आए 'पुष्पा 2' का तूफान, कुछ घंटों में ही बिके 200k टिकट

Pushpa 2 (Hindi) Advance Booking: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म की धड़ल्ले से टिकट की बुकिंग हो रही है। आइए इसी बीच जानते हैं कि हिंदी वर्जन में फिल्म की कितनी एडवांस बुकिंग हुई है।

Image

Pushpa 2

Pushpa 2 (Hindi) Advance Booking: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसके बाद फैंस धड़ल्ले से टिकट की बुकिंग कर रहे हैं। अब बस 2 दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। आइए इसी बीच जानते हैं कि हिंदी वर्जन में फिल्म की कितनी एडवांस बुकिंग हुई है।

‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके लिए भारत में हिंदी समेत अन्य भाषाओं में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस में 1.55 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग के एक दिन बाद हिंदी वर्जन ने मंगलवार को शाम 7 बजे तक प्री-सेल में 200k टिकट बेचे हैं। जो दिखाता है कि फैंस का पुष्पा 2 के लिए कितना ज्यादा क्रेज है।

छठवां स्थान कर पाएंगी हासिल?

बता दें पीवीआरइनॉक्स 1.55 लाख से अधिक टिकटों के साथ एडवांस बुकिंग में सबसे आगे है। वहीं सिनेपोलिस में करीब 45 हजार एडवांस बुकिंग हुई है। अगर पुष्पा 2 (हिंदी) में कुल 4.5 लाख टिकट बेचती है तो ये लिस्ट में छठवें नंबर पर आ जाएगी। इस लिस्ट पर पहले नंबर पर बाहुबली (6.50 लाख)है, वही दूसरे नंबर पर जवान (5.57 लाख)। तीसरे पर पठान (5.56 लाख)। चौथ नंबर केजीएफ 2 हिंदी (5.15 लाख) है। पांचवां नंबर एनिमल (4.60 लाख) ने हासिल किया है।

रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइडेट हैं। पुष्पा 2: द रूल रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई कर रही है। पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म को मइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article